फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Earthquake jolts felt in Mathura's  area panic spread among people early in morning

Earthquake In UP: कान्हा की नगरी मथुरा की भी हिलने लगी जमीन, श्रद्धालुओं में फैली दहशत

Thu, 10 Jul 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 12:24 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। तो वहीं मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जमीन में कंपन हुआ तो यहां आए श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। 
 

विज्ञापन
Earthquake jolts felt in Mathura's  area panic spread among people early in morning
मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में सुबह-सुबह भूकंप झटके महसूस हुए। बरसाने और राधाकुंड में जब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी, तभी अचानक जमीन में कंपन हुआ। हालांकि यहां पर तीव्रता क्या रही, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं लग सकी है। लोगों ने बताया कि सुबह ठीक 11:20 बजे कंपन हुआ। हालांकि ये बहुत मामूली रहा। 
विज्ञापन



 

राधाकुंड में बृहस्पतिवार को करीब 11:20 पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गिरिराज तलहटी में लाखों की संख्या में भक्त गिरिराज महाराज के जयकारों के साथ परिक्रमा कर रहे थे। तभी यकायक हल्के भूकंप के झटके महसूस होने से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु एक दूसरे की तरफ देखते हुए कहने लगे क्या आपको भूकंप  झटके महसूस हुई। तभी बताया हां, मुझे भी भूकंप के झटके महसूस हुए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण गिरिराज तलहटी क्षेत्र में चार सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। घरों में रखा सामान, छत पर लगे पंखे हिलते हुए दिखाई दिए। व्यापारी विनोद अग्रवाल ने बताया दुकान पर बैठा हुआ था। यकायक अलमारी में रखा सामान जमीन पर गिरने लगा में घबराकर दुकान से बाहर सड़क पर खड़ा हो गया। राधा रानी की कृपा से सब कुछ ठीक रहा। 



 
विज्ञापन

पुजारी श्याम सुंदर गोस्वामी ने बताया पूजा करते समय मुझे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी भी प्रकार की कोई जनहांनि या नुकसान नहीं हुआ।


 
 

हरी प्रिया ने बताया किचन में खाना बना रही थी। करीब 11बजे से अधिक समय होगा यकायक किचन की अलमारी में रखे बर्तन आवाज करने लगे। कुछ बर्तन नीचे जमीन में गिर गए। मैं डर गई। बच्चों को साथ लेकर बाहर निकाली तो पड़ोसियों ने बताया कि अभी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed