फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Earlier development was only on paper: Laxminarayan

पहले सिर्फ कागजों में होता था विकास: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Earlier development was only on paper: Laxminarayan
कोसीकलां/ बरसाना। तीर्थ नगरी बरसाना में राधारानी की गहवरवन परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। इससे परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में हर गांव में विकास कार्य हो रहा है। भाजपा की सरकार जो कहती है वो करती है, जबकि अन्य सरकारों में सिर्फ कागजों में विकास कार्य दिखाई देता है। अयोध्या, काशी की तरह बरसाना का भी संपूर्ण विकास होगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने राधारानी मंदिर की परिक्रमा मार्ग का 18 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से 5 किलोमीटर राधारानी मंदिर परिक्रमा मार्ग का 5 मीटर चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। पूरी परिक्रमा मार्ग में प्रकाश की उचित व्यवस्था होगी। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि इन गांवों में करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से सड़क मार्गों का निर्माण होगा। छाता क्षेत्र के हर गांव में पक्की सड़क के साथ हर घर मे बिजली होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, प्रेम श्रोत्रिय, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विशेष कार्य अधिकारी क्रांति शेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यो का हुआ शिलान्यास
एन.एच-2 सेमरी से सांखी गोवर्धन छाता रोड वाया नरी का करीब 2 करोड़ 93 लाख का शिलान्यास
एन.एच-2 से दौताना से जलालपुर ,धमसींगा वाया तूमौला का 3 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास
नंदगांव से नंदगांव -कामा रोड वाया सांचौली मार्ग के निर्माण कार्य का 8 करोड़ 62 लाख की लागत से शिलान्यास
नंदगांव से बदनगढ़ सड़क का दो करोड़ 93 लाख की लागत से शिलान्यास
कमई से हथिया चौराहा तक करीब दो करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से सड़क का शिलान्यास
जाव से आशेश्वर मंदिर तक सड़क का करीब एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास
गांव लाडपुर में शहीद विक्रम सिंह अधाना के नाम से बन रही सड़क का करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed