फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-stamping helpdesk launched at the Tehsil

Mathura News: तहसील में ई-स्टॉपिंग हेल्पडेस्क शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
E-stamping helpdesk launched at the Tehsil
छाता। आमजन और विक्रेताओं को त्वरित सेवाएं देने के उद्देश्य से स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा छाता तहसील परिसर में ई-स्टाॅपिंग हेल्पडेस्क काउंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उप निबंधक सुभाष चंद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस हेल्प डेस्क के माध्यम से जनता को 500 रुपये तक के लघु मूल्यवर्ग के ई-स्टाम्प तत्काल मिल सकेंगे। साथ ही, यह काउंटर ई-स्टाॅप विक्रेताओं की तकनीकी और संचालन संबंधी समस्याओं का समाधान भी करेगा। उप निबंधक सुभाष चंद ने कहा कि इस पहल से छोटी राशि के ई-स्टाॅप आसानी से मिलेंगे, जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी व सुगम बनेगी।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक रणवीर सिंह ने बताया कि कॉर्पोरेशन का लक्ष्य ई-स्टॉपिंग को सुरक्षित और जनहितकारी बनाना है। स्थानीय अधिवक्ताओं और विक्रेताओं ने इस शुरुआत को सराहनीय कदम बताया है। इस मौके पर एसएचसीआईएल मथुरा के शाखा प्रबंधक कुं. राणा रणवीर सिंह, अधिकारी नरेश कुमार, अशोक कुमार, बनवारीलाल, वेदपाल, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed