फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-rickshaw drivers protested against the Municipal Corporation

Mathura News: ई रिक्शा चालकों ने नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers protested against the Municipal Corporation
वृंदावन। ई-रिक्शा संचालन समिति के नेतृत्व में सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को संस्कार सिटी के समीप नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक वार्षिक शुल्क लेने और किसी तरह की सुविधा न देने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि रूट निर्धारण के नाम पर शोषण नहीं रुका तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर को ई रिक्शा संचालन समिति के आह्वान पर करीब दो सौ से अधिक ई रिक्शा चालक संस्कार सिटी पर एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ई-रिक्शा संचालन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वृंदावन में पिदले दो साल से रूट निर्धारण के नाम पर ई रिक्शा चालकों से ठगी की जा रही है। गत जनवरी माह में एक कंपनी रूट निर्धारण के नाम पर प्रति ई रिक्शा चालक से 1180 रुपये ठग कर भाग गई। अब नगर निगम रूट निर्धारण और रजिस्ट्रेशन के लिए तीन हजार रुपये प्रति ईरिक्शा ले रहा है। उन्होंने नगर निगम से सवाल किया कि चालकों को नगर निगम क्या विशेष सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि पहले भी छह रूट बने थे, अब नगर निगम ने भी छह रूट बनाए हैं। निगम इस बार क्या विशेष व्यवस्था करेगी जो कि यातायात व्यवस्था में सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि नगर निगम की नो अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में ई रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति ई-रिक्शा 5 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। शुल्क अधिक प्रतीत होने के कारण निगम द्वारा डीएम एवं एसएसपी के निर्देश के बाद 3 हजार रुपये प्रति ई-रिक्शा शुल्क किया गया है। एक रिक्शा चालक से प्रतिदिन 9 रुपये शुल्क है जो कि अधिक नहीं है। यह शुल्क एक जनवरी से 31 दिसंबर तक का लिया जा रहा है। निगम द्वारा नगर में जगह-जगह ई रिक्शा स्टैंड एवं पार्किंग बनाई जाएगी। इससे ई-रिक्शा चालकों को एक स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed