फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-auction of seven plots made MVDA rich

Mathura News: सात प्लॉट की ई-नीलामी ने एमवीडीए को मिले 112 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
E-auction of seven plots made MVDA rich
मथुरा। रुकमणि विहार और कृष्णा विहार आवासीय योजना के 7 प्लाट की सोमवार को हुई ई-नीलामी ने मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण को मालामाल कर दिया है। इन 7 प्लॉटों की नीलामी से एमवीडीए को करीब एक अरब 12 करोड रुपए की रिकार्ड आय हुई है।
विज्ञापन




रुकमणि विहार में मात्र 50 वर्गमीटर का एक प्लॉट 2 करोड़ 4 लाख रुपए में बिका है। 547.97 वर्ग मीटर का प्लॉट 50 करोड़ 45 लाख 46 हजार 392 रुपए में नीलाम हुआ है। 518.80 वर्ग मीटर का 7 करोड़ 58 लाख 5700 रुपए का तथा 501.32 वर्ग मीटर का 7 करोड़ 58 लाख 1 हजार 730 में 297. 58 वर्ग मीटर का 43 करोड़ 54 लाख 5 हजार 995 रुपए में नीलाम हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा कृष्णा विहार में 196.49 वर्ग मीटर का प्लॉट 66 लाख 73 हजार 840 रुपए में 200 मीटर प्लॉट 56 लाख 80 हजार रुपए में बिका है। एमवीडीए के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि चैतन्य विहार, कृष्ण विहार, राधापुरम के बचे हुए प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आखिरी दिन ई-नीलामी के बाद एमवीडीए द्वारा अगले माह हनुमत विहार कॉलोनी के लकी ड्रा की तैयारी की जाएगी। इस कॉलोनी में प्लाट आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed