फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DUVASU Vice-Chancellor Welcomes Governor of Nagaland

Mathura News: नागालैंड के राज्यपाल का दुवासु कुलपति ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
DUVASU Vice-Chancellor Welcomes Governor of Nagaland
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव का दुवासु कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने राज्यपाल के नागालैंड एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया। बताया कि उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र, मेदजीफेमा के निदेशक के रूप में कार्य करते हुए मिथुन प्रजाति के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिथुन नागालैंड की संस्कृति, परंपरा और आजीविका से गहराई से जुड़ी विशिष्ट गोवंशीय प्रजाति है। इस दौरान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित अनुसंधान और किसान-केंद्रित प्रसार गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और अनुसंधान गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed