फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   durghatana mein politeknik ke do vidyaarthiyon kee maut, ek gambheer

Mathura News: दुर्घटना में पॉलिटेक्निक के दो विद्यार्थियों की मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
durghatana mein politeknik ke do vidyaarthiyon kee maut, ek gambheer
मथुरा। मोक्ष धाम पर मौजूद छात्रा रूपांशी के परिजन। - फोटो : mathura
मथुरा। गोवर्धन दर्शन करने जा रहे पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों की बुधवार की सुबह स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। देर रात दोनों का एक साथ आकाशवाणी स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मथुरा के कृष्णा विहार बीएसए रोड निवासी हर्ष (18), सौंख रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी रूपांशी (19) और रौनक स्कूटी पर सवार होकर गोवर्धन दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी वह अड़ींग बाईपास पहुंचे ही थे कि स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल जाती इससे पहले ही हर्ष ने दम तोड़ दिया। जबकि रूपांशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने तीसरी छात्रा रौनक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा परिजन को सूचना दी। तीनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से पुलिस ने हर्ष और रूपांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हर्ष और रूपांशी दोनों पीएमवी पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी थे, जबकि घायल छात्रा रौनक भी उन्हीं की क्लास में प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed