फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Due to continuous rain, there is water everywhere in Kosi Shopkeepers are troubled due to water entering the basement of shops

Mathura News: लगातार बारिश से कोसी में चहुंओर पानी ही पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to continuous rain, there is water everywhere in Kosi

Shopkeepers are troubled due to water entering the basement of shops
कोसीकलां। पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश के बाद नगर में चहुंओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। मकान-दुकानों के बेसमेंट में पानी भर गया। अविकसित कॉलोनियों में जलभराव को लेकर नगर पालिका ने पंप सेट लगाकर निकासी का प्रबंध किया। वहीं शेर नगर में एक मकान गिर जाने से एक वृद्ध घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 10 बजे से और मंगलवार सुबह 11 बजे से तीन-तीन घंटे हुई जोरदार बारिश के बाद नगर के प्रमुख मार्गों में पानी भर गया। एक भी मार्ग ऐसा नही रहा जहां पानी नहीं भरा हो। घंटे भर में पानी निकल गया। सबसे बुरी हालत बाजार में दुकानों में बने बेसमेंट में हुई। बेसमेंट में रखा सामान भीग गया। दुकानदार सामान निकालते देखे गए। सुखदेव वशिष्ठ, सत्तो, मुकेश, मदनलाल आदि का कहना था कि बारिश अधिक होने से वाटर लेबल ऊंचा हो गया और बेसमेंट में पानी आ गया। लोगों का हजारों रुपये का सामान भीग गया। मोटर, समरसेबिल पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई।
विज्ञापन

राजमार्ग के किनारे बसी अविकसित कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इससे वहां के वांशिदे परेशान हो गए। बाद में नगर पालिका प्रशासन ने पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराने की व्यवस्था कराई। मंडी समिति में दुकानों में पानी भर जाने से किसानों की फसल, आढ़तियों की रखी मूंग, गेहूं भीग गया। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने बताया कि मंडी में पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नही हुई। इससे आढ़तियों और किसानों का नुकसान हो गया। गांव शेर नगर में बारिश से प्रेमपाल का मकान गिर गया, जिससे मकान में बने कमरे में सो रहा सांवलिया 60 वर्ष घायल हो गया। इससे उसकी भैंस के चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed