फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dry winter air impacts: Sore throats and shortness of breath are on the rise

सर्दी में शुष्क हवा का असर: गले की तकलीफ और सांस फूलने के बढ़े मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dry winter air impacts: Sore throats and shortness of breath are on the rise
मथुरा। कड़ाके की सर्दी और शुष्क हवा के चलते लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव गले और श्वसन तंत्र पर देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि अब केवल बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी गला जकड़ने, सांस फूलने, घबराहट और गले में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज इस तरह की शिकायतों के साथ इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में हवा में नमी कम होने से गला सूख जाता है, जिससे खराश, जलन और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही ठंडी हवा सीधे फेफड़ों पर असर डाल रही है, जिससे सांस लेने में परेशानी और घबराहट के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में ओपीडी के दौरान सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। लक्ष्मी नगर की सविता ने बताया कि उन्हें अचानक सांस फूलने लगती है, गले में दर्द बना रहता है और बोलने में भी दिक्कत होती है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंडी हवा, धूल और प्रदूषण के कारण अस्थमा व एलर्जी से ग्रसित लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते आने वाले दिनों में ऐसे मामलों में और इजाफा हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिए हैं कि सर्दी से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ गले में मफलर डालकर रखें। ठंडी हवा से सीधे संपर्क से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed