{"_id":"5ec26e388ebc3e90af11c7a4","slug":"drown-in-kund-youth-death-mathura-mathura-news-agr442307655","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृषभानु कुंड में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृषभानु कुंड में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना। वृषभानु कुंड में कछुओं व मछलियों को आटे की गोलियां डालने के दौरान एक युवक पर बंदरों ने हमला बोल दिया। इससे बचने के प्रयास में युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद कुछ युवक डूबते युवक की वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
सोमवार को कस्बे के बस स्टैंड के निकट रहने वाले दयाल सिंह का पुत्र कृष्णमुरारी (20) वृषभानु कुंड में मछलियों व कछुओं को आटे की गोली डाल रहा था। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। घबराया युवक खुद को बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। बंदरों ने उसे घेर लिया और उस पर झपट पड़े। बचने के प्रयास में वह वृषभानु कुंड में गिर गया और गहने पानी में समा गया।
शोर-शराबा सुनकर कुछ ग्रामीण कुंड पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक डूबते कृष्णमुरारी का वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। प्रयास करते तो उसे बचाया जा सकता था। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कुंड में डूबे युवक की तलाश की। काफी देर बाद युवक को बाहर निकाला गया। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।