{"_id":"672fba34a6741af5740375e4","slug":"drm-inspected-the-railway-junction-mathura-news-c-369-1-mt11008-120556-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेलवे जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेलवे जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
मथुरा/ कोसीकलां। आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार शाम को जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने शोलाका रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर खानपान यूनिट व परिसर में साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिए।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को तत्काल यात्रियों की समस्या सुनकर निस्तारण के लिए निर्देश दिए। स्टेशन के अधिकारियों से छठ पर्व पर आ रही भीड़ को लेकर जानकारी ली। वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय योगेश मित्तल, हर्षकेश मौर्या, नितिन गर्ग, पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल संरक्षा अधिकारी एसएस मीना आदि मौजूद थे।
इससे पहले डीआरएम ने शोलाका रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, रिले रूम, पैनल रूम और अन्य रेलवे सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पथ एवं उसके पास के सभी संस्थापनों, उपकरण जैसे सिग्नल ओएचई, प्लेटफॉर्म पर सफाई इत्यादि का चलती हुई गाड़ी में लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया।