{"_id":"676dabce0c9eef5d790b7038","slug":"drivers-of-hathras-and-mathura-depots-clashed-at-the-old-bus-stand-mathura-news-c-369-1-mt11002-122731-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुराने बस स्टैंड पर हाथरस और मथुरा डिपो के चालक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुराने बस स्टैंड पर हाथरस और मथुरा डिपो के चालक भिड़े
विज्ञापन
मथुरा। पुराने बस स्टैंड पर झगड़े के बाद हाथरस डिपो की बस के सामने खड़े लोग।
- फोटो : mathura
मथुरा। पुराने बस स्टैंड पर मथुरा डिपो के चालक-परिचालक ने हाथरस डिपो के चालक की पिटाई लगा दी। इसके बाद उसे बस में डालकर अपहरण का प्रयास किया। किसी तरह उसके परिचालक ने बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिटाई लगाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि परिचालक भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को मथुरा डिपो की गाड़ी अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी थी। उसका समय खत्म होने के बाद हाथरस डिपो के चालक ने बस को आगे बढ़ाने को कहा। इसी बात से गुस्सा होकर मथुरा डिपो के चालक विपिन रावत, परिचालक वेद पांडेय ने सत्येंद्र को पकड़ लिया और खींचकर बस के अंदर ले गए। यहां दोनों ने उसकी पिटाई लगाई।
इसके बाद उसे बस में डालकर भागने का प्रयास भी किया। यह देख हाथरस डिपो के परिचालक गजेंद्र सिंह ने किसी तरह सत्येंद्र को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विपिन को मौके से पकड़ लिया, जबकि वेद पांडेय मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और आरोपी चालक को शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो के चालक-परिचालकों ने शिकायत अधिकारियों से की। हाथरस के अधिकारियों ने मथुरा डिपो के चालक की हरकत की जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा बीपी अग्रवाल को दी है।