फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Driver murdered during tempo robbery; two arrested

Mathura News: टैंपो लूटने के लिए की थी चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Driver murdered during tempo robbery; two arrested
जन सुनवाई के दौरान आयोजित सुदरकांड पाठ में पूजन करती सांसद हेमामालिनी।
चौमुहां। थाना जैंत पुलिस और यमुनापार पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक टैम्पो चालक की बेरहमी से हत्या कर लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सूचना पर पुलिस टीम यमुना एक्सप्रेसवे पानीगांव लिंक रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और निर्माणाधीन सत्ते कॉलोनी की ओर मुड़ गए। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश (22) निवासी चौमुहां, थाना जैंत और जयपाल (47) निवासी अछनेरा, आगरा के रूप में हुई है। जयपाल का आपराधिक इतिहास है, जिस पर लूट, चोरी और पॉक्सो एक्ट समेत कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज हैं। वहीं दिनेश पर भी पूर्व में 5 प्राथमिकियां दर्ज हैं। सीओ सदर सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को थाना जमुनापार क्षेत्र के हयातपुर के रहने वाले अशोक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई यशपाल उर्फ राजा (31) की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। उसका टैम्पो व मोबाइल लूट लिया था। परिजन ने गांव निवासी दो लोगों पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद मुख्य आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 25-26 दिसंबर की रात छटीकरा के पास राजा की पेचकस से गोदकर और गला घोंटकर हत्या की थी। शव को अल्लैहलुर के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक, दो तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना जमुनापार प्रभारी विदेश कुमार, थाना जैत प्रभारी उमेश चन्द त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार भाटी और उनकी टीम के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed