Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drains Emptying into the Yamuna; Filth Lies Spread Everywhere

Mathura News: यमुना में गिर रहे नाले, पसरी पड़ी है गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Drains Emptying into the Yamuna; Filth Lies Spread Everywhere
केसी घाट के समीप आरती घाट पर यमुना किनारे गंदगी। 
वृंदावन। देश-विदेश से श्रद्धालु ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के साथ ही यमुना में नौकायन के लिए वृंदावन आते हैं। घाटों पर सुविधाओं का अभाव है। यहां पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। यमुना में मिल रहे नाले लोगों को विचलित कर जाते हैं। नाविकों ने इन समस्या को कई बार जिला प्रशासन के सामने रखा, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


वृंदावन में केसी घाट से लेकर जुगलघाट तक दस पक्के और कच्चे घाट हैं। यमुना पूजन, दर्शन एवं नौकायन करने के लिए प्रतिदिन तीन से सात हजार श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को घाटों और उसके आसपास पीने का पानी, शौचालय, महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम और धूप व बारिश से बचाव के लिए छाया के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

घाटों पर चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगे है, जिससे श्रद्धालुओं को यमुना की गहराई और स्नान के लिए सुरक्षित स्थान की जानकारी हो सके। नगर के घरों से निकलने वाला दूषित सीवर एवं नालों का दूषित पानी घाटों पर खुलेआम यमुना में मिल रहा है। इसे देख श्रद्धालु नदी में स्नान तो दूर आचमन करना तक उचित नहीं समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटों पर समतलीकरण तक नहीं है। यमुना किनारे गड्ढे और गंदगी होने से श्रद्धालु की आस्था आहत होती है। - रवि, नाविक
घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं है, पीने का पानी तक नहीं है और न ही बैठने के लिए स्थान है। विजेंद्र, नाविक



घाटों पर सुविधाओं को लेकर योजना बनाकर कार्य किए जाएंगे। फिलहाल त्योहारों पर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का इंतजाम किया जाता है। - संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed