फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dr. Sonika is spreading the light of education in the dark life

Mathura News: अंधेरी जिंदगी में शिक्षा का उजियारा फैला रहीं डाॅ. सोनिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sonika is spreading the light of education in the dark life
मथुरा। डॉ. सोनिका शर्मा - फोटो : mathura
मथुरा। आर्थिक तंगी में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, इस संकल्प को लेकर डॉ. सोनिका शर्मा उनकी अंधेरी जिंदगी में शिक्षा की रोशनी से उजियारा कर रही हैं। उन्होंने स्वयं भी अभावों के दंश को झेला है। यही कारण है कि वह झुग्गी-झोंपड़ियों में पल रहे बचपन के लिए एक मजबूत भविष्य तराशने में जुटी हैं।
विज्ञापन



वह दो दशक से चाइल्ड एजूकेशन में अनेक अभिनव प्रयोग करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रयासरत हैं। अपनी शिक्षा यात्रा के दौरान अनुभव किया कि आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जो पारिवारिक मजबूरी व आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित हैं। यहीं से उन्होंने वंचित समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया। इसे साकार करने के लिए उन्होंने दो साल पहले आधारशिला निशुल्क पाठशाला की स्थापना की।
विज्ञापन


जयसिंह पुरा स्थित कृष्णापुरम काॅलोनी में आधारशिला पाठशाला में वर्तमान में 150 से अधिक बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो साल में उन्होंने आसपास के स्कूलों में 50 से अधिक बच्चों का दाखिला कराया। शिक्षा के साथ इन बच्चों को विभिन्न विधाओं जैसे संगीत गायन व वादन, नृत्य, खेलकूद, कला, क्राफ्ट, सिलाई आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी रुचि के अनुरूप निशुल्क प्रशिक्षण व बाल मजदूरी को खत्म करना है। समय-समय पर इन बच्चों को पाठ्य सामग्री व जरूरत के सामान का वितरण भी किया जाता है। वहीं डाॅ. सोनिका को सिर्फ जिले में नहीं बल्कि देश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

उपलब्धियां
50 से अधिक सम्मान की शृंखला में राजस्थान अकादमी द्वारा श्रवण कुमार पुरस्कार
सुषमा स्वराज अवाॅर्ड
भारत के महारथी सम्मान
विशिष्ट नारी गौरव सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed