{"_id":"65acefc657a514e6486b291175d54234","slug":"dr-kumar-vishwas-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्राएं करने से नहीं होता कोई नेता महान: कुमार विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्राएं करने से नहीं होता कोई नेता महान: कुमार विश्वास
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े पद पर अवश्य पहुंचे हैं, लेकिन वह बड़े मनुष्य नहीं बन पाए। मोदी के आगे आज केवल पूरी सरकार ही नहीं बल्कि पूरी भाजपा बौनी बनकर रह गई है। यह बात स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में भाग लेने आए आप नेता और प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास ने पत्रकारों से रूबरू होते कही।
उन्होंने कहा कि आज जिन विचारों की केंद्र में सत्ता है। वह केवल अपनी हां में हां मिलाना चाहती है। न करने पर उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। पीएम की विदेश यात्राओं पर उन्होंने कहा कि केवल विदेश यात्राएं करने से कोई महान नेता नहीं होता। यदि ऐसा होता तो कई देशों की यात्राएं करने वाले वास्कोडिगामा और कोलंबस महान नेता कहलाए जाते।
उन्होंने गुजरात में हार्दिक पटेल के आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवा बंद करने पर कहा कि एक ओर तो हमारे प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया का सपना साकार करना चाहते हैं। दूसरी ओर गुजरात में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाना कहां तक उचित है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विभिन्न मांगों को लेकर अनेकों लोगों और संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। क्या हर जगह पर विचारों की आजादी पर रोक लगा सकते हैं।
विज्ञापन
आप नेता डा. विश्वास ने उत्तरप्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के भाग लेने पर कहा कि प्रदेश में हम संगठन निर्माण पर कार्य कर रहे हैं। अभी चुनाव लड़ना हमारे लिए दूर की कौड़ी है। यूपी में पांच साल अराजकतावादी और पांच साल भ्रष्टाचारवादी लोगों का शासन रहता है। यहां अब लोग बदलाव की राजनीति चाहते हैं।