{"_id":"69d95eb580214616000ab540","slug":"dpr-for-new-township-in-ganthauli-jatipura-approved-mathura-news-c-29-1-mtr1022-541782-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गांठौली-जतीपुरा में नई टाउनशिप को डीपीआर को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गांठौली-जतीपुरा में नई टाउनशिप को डीपीआर को मिली मंजूरी
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 109वीं बोर्ड बैठक में गांव गांठौली व जतीपुरा में नई टाउनशिप की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर मुहर लगाई गई। श्रीराधा वृंदावन चंद्र मंदिर, कृष्ण लीला थीम पार्क के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दिखाई गई। इसके अलावा बकाए की वसूली के लिए 18 अप्रैल से एक माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ देने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
आगरा स्थित मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित एमवीडीए बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, परियोजनाओं की प्रगति तथा बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई। टाउनशिप नीति-2023 के तहत मथुरा में गांठौली व जतीपुरा पर विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप की डीपीआर को स्वीकृति के लिए रखा गया। इस टाउनशिप को मैसर्स टी पोद्दार इनफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को विकसित करना है। अफसरों ने बताया कि प्रस्तावित डीपीआर को प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तहसील, नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग आदि से अनापत्तियों को प्राप्त कर शर्तों व आवश्यक प्रावधानों के साथ पास किया गया। इसके अलावा श्री राधा वृंदावन चंद्र मंदिर, कृष्णलीला थीम पार्क और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को आपसी सहमति से दो भागों में विभाजित किए जाने के के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। तहसील सदर, मथुरा के ग्राम वाटी में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित लैंड पूलिंग स्कीम के तहत हनुमत विहार आवासीय योजना के मानचित्र में आंशिक संशोधन के
का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही संपत्तियों के डिफॉल्टर आवंटियों और मानचित्र स्वीकृति के सापेक्ष बकाए की वसूली के लिए 18 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक एक मुश्त समाधान योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने प्राधिकरण की दो प्रमुख योजनाओं, हनुमत विहार आवासीय योजना-2024 एवं गोविंद विहार आवासीय योजना-2025 में भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। बैठक में बताया गया कि हनुमत विहार आवासीय योजना-2024 में आवासीय भूखंडों का आवंटन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया गया, जिसमें 220 भूखंडों का आवंटन 24-25 नवंबर 2024 को किया गया। इसमें 160 आवंटियों द्वारा पूर्ण धनराशि जमा की जा चुकी है। इसी प्रकार गोविन्द विहार आवासीय योजना-2025 में 121 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। इस दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण, उपाध्यक्ष एमवीडीए लक्ष्मी एन., सचिव आशीष सिंह, मुख्य नगर नियोजक, प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य तथा गैर-सरकारी सदस्य आदि उपस्थित रहे।