फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   double problem for jawahar bagh ladies

किसी का रिश्ता टूटा तो किसी की ससुराल में तूफान

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
double problem for jawahar bagh ladies
जवाहर बाग मामले में महिला
जवाहर बाग से गिरफ्तार महिलाओं और युवतियों पर दोहरी मार पड़ी है। ये घर से कोसों दूर जेल में बंद हैं, वहीं परिवार वालों ने भी मुंह मोड़ लिया है। शादीशुदा महिलाओं के ससुराल वाले भी जमानत कराने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि कई युवतियों का रिश्ता टूट गया है। दो लड़कियों की शादी तो जुलाई में ही होनी थी। लेकिन वह सलाखों के पीछे हैं। कुछ दिन तो परिवार वाले लड़के वालों से यह बात छुपाए रहे लेकिन जब उन्हें लड़की के जेल में होने की बात पता चली तो शादी से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन


जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष ने बाबा जयगुरुदेव के नाम पर लोगों को इकट्ठा किया था। जयगुरुदेव के अनुयायियों कोे उसने यह कहकर बरगलाया कि जयगुरुदेव जवाहर बाग में दर्शन देंगे। जालसाज रामवृक्ष की बातों में जो आ गया वह जवाहर बाग पहुंच गया। महिलाओं की भी एक बड़ी संख्या थी। सबसे ज्यादा महिलाएं और युवतियां कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरपुर, चंदौली, बदायूं, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, उन्नाव, मिर्जापुर, ललितपुर, सीतापुर, बरेली से यहां पहुंची थीं।
विज्ञापन


दो जून को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने यहां से 96 महिलाओं और युवतियों को गिरफ्तार किया था। इनमें कई महिलाएं तो ऐसी थीं जो अपने ससुराल वालों के विरोध पर भी जवाहर बाग आ गईं थीं। अब इनकी जमानत कराने वाला कोई नहीं है। ससुरालीजन ने मुंह मोड़ लिया है। कन्नौज के एक गांव से पहुंचे किशोरी सिंह की बहू भी जेल में बंद है। बोले, मैं तो पोते से मिलने आया था। बहू से हमारा कोई मतलब नहीं है। हमने लाख समझाया कि जयगुुरुदेव अब नहीं हैं लेकिन गांव की दूसरी महिलाओं के साथ यहां आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत कुमार भी कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट आफिस के बाहर लगी सूची को देख रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो बोले, बहू का पता चल गया है। जेल में बंद है। जो बुजुर्गों की नहीं मानते उन्हें यही सजा मिलती है। कोई मरने के बाद भी वापस आता है क्या। झारखंड से आए रामखिलावन की भी बहू यहां जेल में है। बोले, मन तो नहीं कर रहा कि  जमानत कराएं लेकिन क्या करें यही समाज ताने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed