फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   doordarshan will start a new program in mathura

अब हर दिन 30 मिनट मथुरा दूरदर्शन

Thu, 21 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
doordarshan will start a new program in mathura
ब्रजभूमि को विश्व के मानचित्र पर पहुंचाने में अब दूरदर्शन अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मथुरा में स्थापित दूरदर्शन केंद्र से अब 30 मिनट का नियमित प्रसारण शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन इसका जायजा लेने के लिए मथुरा आए।
विज्ञापन


मथुरा में आकाशवाणी के साथ दूरदर्शन केंद्र भी स्थापित है लेकिन इसकी अब तक कोई उपयोगिता साबित नहीं हो रही थी। वर्षों पहले स्थापित दूरदर्शन केंद्र से प्रसारण नहीं होता था। सिर्फ बरसाना की होली और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रिकार्ड तक यह सीमित था। निकट भविष्य में यह स्थितियां बदलने जा रही हैं।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा की पहल पर अब मथुरा में दूरदर्शन नियमित प्रसारण करने जा रहा है। इसके लिए यहां केंद्र व्यवस्थापक और कैमरामैन की तैनाती की जा चुकी है। यह प्रसारण 30 मिनट का होगा जिसमें ब्रज के कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि इसकी घोषणा खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं। इसी के दृष्टिगत बुधवार को डायरेक्टर जनरल दूरदर्शन ने मथुरा आकर केंद्र का जायजा लिया। इसकी आवश्यकताओं के संदर्भ में जानकारी ली। संभावना यह भी जताई जा रही है कि मथुरा दूरदर्शन केंद्र से नियमित प्रसारण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed