फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Door-to-door waste collection system to be strengthened

Mathura News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की डोर होगी मजबूत, निगम को मिले 50 ई-वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door waste collection system to be strengthened
नगर निगम में खड़े कचरा प्रबंधन हेतु इलेक्ट्रिक वाहन। 
मथुरा। शहर में साफ-सफाई को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने कदम उठाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 50 इलेक्ट्रिक वाहन और बढ़ाए गए हैं। पांच करोड़ रुपये में ई-वाहन खरीदे गए हैं। यह गाड़ियां सोमवार से घरों से कूड़ा उठान करेंगी। अभी तक नगर निगम की 180 गाड़ियां कूड़ा कलेक्शन के कार्य में लगी हुई थीं। इसमें 30 गाड़ियां वृंदावन में लगी हैं। ई-वाहनों से कचरा उठान से प्रदूषण भी नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन काफी समय से किया जा रहा है। अभी तक डीजल चालित 150 वाहन इस कार्य में लगे हुए थे, लेकिन कई इलाकों में यह गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं। शहर में प्रतिदिन करीब 450 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, लेकिन उठान में देरी के कारण 100 मीट्रिक टन के करीब कचरा पहुंचने में समय लगता था। इससे कचरा प्रबंधन में भी दिक्कतें आ रही थीं। आउटसोर्स फर्म इन गाड़ियों को संचालित करेगी। करीब पांच करोड़ रुपये की कीमत की गाड़ियां खरीदी गई हैं। एक गाड़ी की कीमत करीब दस लाख रुपये है। इससे मथुरा के साथ ही वृंदावन की साफ सफाई बेहतर होगी।
विज्ञापन



हरित शहर बनाने में मिलेगी मदद
इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से ईंधन की बचत के साथ-साथ वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे मथुरा–वृंदावन को स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने में सहायता मिलेगी। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वच्छता कार्य को मिलेगी गति
50 इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण तथा कचरे का सुरक्षित परिवहन किया जाएगा। इससे स्वच्छता कार्यों में गति आएगी और नगर निगम की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। - जग प्रवेश, नगरायुक्त




चार माह में खत्म होगा कूड़े का पहाड़मथुरा। नगर निगम ने कचरा निस्तारण के लिए नगला कोल्हू में लगे कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए नई फर्म से अनुबंध करने की तैयारी कर ली है। नई फर्म प्रदूषण रहित तरीके से आधुनिक मशीनों की मदद से कचरा प्रबंधन के कार्य को संभालेगी। जमुनापार के नगला कोल्हू में कचरा निस्तारण का कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी है। नई फर्म जनवरी के अंत तक अपना काम शुरू कर सकती है।


प्रतिदिन कचरा - 450 मीट्रिक टन
डोर-टू-डोर कलेक्शन: 300 मीट्रिक टन
डंपिंग जोन - नगला कोल्हू, जमुनापार
पुराने कूड़ा कलेक्शन वाहन- 180
नए कलेक्शन ई-वाहन -50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed