फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Don't destroy dignity of Holi obscenity and intoxication: Devkinandan Maharaj

अश्लीलता और नशे से होली की मर्यादा नष्ट न करें: देवकीनंदन महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Don't destroy dignity of Holi obscenity and intoxication: Devkinandan Maharaj
वृंदावन। होली प्रेम और स्नेह का त्योहार है। जो लोग होली के नाम पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं, नशे का सेवन करते हैं, वे इसकी पवित्रता को नष्ट करते हैं। हमें संस्कार और मर्यादा के साथ होली मनानी चाहिए। उक्त विचार देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने प्रियाकान्तजु मंदिर पर होली महोत्सव के दौरान व्यक्त किए। 2 मार्च को मंदिर पर हाईड्रोलिक पिचकारी से सतरंगी होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकान्तजु मंदिर पर रंग भरनी एकादशी पर ठाकुरजी के विग्रह पर फूलों की होली खेली गई। गर्भगृह में सेवायत पुजारियों के साथ देवकीनंदन महाराज ने श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाकर ब्रज की परंपरा का निर्वहन किया। भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि कन्हैया की होली पवित्र त्योहार है। शराब का सेवन या किसी के साथ जबरन रंग लगाना, एक दूसरे के प्रति कटुता प्रदर्शित करना, अश्लीलता फैलाना, यह सब होली की मर्यादा नहीं हैं। सनातनियों को यह ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


मंदिर कोष से बेटियों को मिलेगा प्रियाकान्तजु कन्या विद्याधन

मंदिर के मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ब्रज की 125 बेटियों को प्रियाकान्तजु मंदिर कोष से शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं, जिनमें से 125 जरूरतमंद और योग्य छात्राओं का चयन किया गया है। रविवार को कथा से पूर्व देवकीनंदन महाराज प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में 5100 रुपये की राशि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed