फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   donation for girl's education

125 कन्याओं को शिक्षा हेतु लिया गोद

Thu, 11 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
donation for girl's education
श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 125 कन्याओं की शिक्षा हेतु गोद लेते हुए अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी ने सभी को साइकिल प्रदान की।
विज्ञापन


ट्रस्ट द्वारा एसबीआई के माध्यम से आयोजन स्थल पर ही सभी कन्याओं के जनधन खाते खुलवाए गए। इन नवीन खातों में आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक कन्या को 5100 रुपये डाले जाएंगे।
विज्ञापन


भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी ने गुरुवार को 120 कन्याओं को सामूहिक रूप से 6.12 लाख रुपये का चेक सौंपा। पांच कन्याओं को पूर्व में आर्थिक सहायता दी गई थी। ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि इन 125 कन्याओं को प्रत्येक वर्ष समीक्षा के बाद आगामी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उनके खाते में डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवकीनंदन महाराज ने कहा कि वह सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का पुरजोर समर्थन करते हैं, क्योंकि देश की समृद्धि के लिए यह बहुत आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रभा सिंह, प्रवीण सिंह, ललिता सखी, गजेंद्र सिंह, पुष्पा, भोला सिंह, जनक दुलारी, रानी कुमारी, नीरज कुमार, इंद्रेश, रवि रावत, श्याम सुंदर शर्मा, अंतरिक्ष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed