फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctors were given training regarding TB in children

Mathura News: बच्चों में हो रही टीबी को लेकर चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors were given training regarding TB in children
मथुरा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों की एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बाल रोग चिकित्सकों ने बच्चों में हो रही टीबी को लेकर चर्चा की और अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. संजीव यादव ने बताया कि देश में टीबी के जितने मरीज हैं उनके 27 प्रतिशत मरीज उत्तर प्रदेश में हैं। मथुरा में वर्ष 2023 में कुल 16917 मरीज मिले, जिसमें 15 वर्ष से कम उम्र के कुल 691 बच्चों को चिन्हित किया गया। मथुरा में वर्ष 2024 में कुल 16354 मरीज प्रकाश में आए। इसमें 15 वर्ष से कम उम्र के कुल 745 बच्चों को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन


बताया कि बच्चे अपने माता पिता के ज्यादा नजदीक होते हैं, जिससे उनके अंदर क्षय रोग का संक्रमण लगने की संभावना अत्यधिक रहती है। बच्चों में संक्रमण को रोकने के लिए समय-समय पर उसकी जांच और उपचार करवाया जाना आवश्यक है। डाॅ. एसपी राठौर एवं डाॅ. एसपी. शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बच्चों से बलगम लेने की तकनीकी से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में चिकित्सकों को जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. संजीव यादव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एसपी राठौर एवं डाॅ. एसपी शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। संचालन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर से नितिन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed