{"_id":"589739e54f1c1b9073e80301","slug":"doctors-are-not-staying-at-hospitals-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में नहीं रुक रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में नहीं रुक रहे चिकित्सक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आदेश के बाद भी जिले के अस्पतालों में डॉक्टर निवास नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों का भी यही हाल है। ऐसे में इमरजेंसी के समय स्वास्थ्य सेवाएं बिखरने का भय बना हुआ है। अधिकतर चिकित्सक दूसरे जिलों से ड्यूटी करने आ रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अस्पताल आने में ही कई घंटे लग जाएंगे। ऐसे में घायल की जान भी जा सकती है।
सरकार का आदेश है कि जिस चिकित्सक की तैनाती जिस अस्पताल में है वो वहीं पर निवास करे। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक आवास भी बनाए गए हैं। हालात यह हैं कि जिले में अधिकांश चिकित्सक आगरा और हाथरस से आ रहे हैं।
मरीजों को देखने के बाद वह अपने घर लौट जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर ने बताया कि उनके निरीक्षण में भी ये बात सामने आई है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक नहीं रह रहे हैं। इसके लिए आवास आवंटन पत्रों को मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप अंबेश ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक आवास नहीं है लेकिन सभी चिकित्सक मुख्यालय पर भी निवास करते हैं। जिन्हें कभी भी एक कॉल पर बुलाया जा सकता है।