फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctor sent to camp, patients returned from hospital

Mathura News: डॉक्टर को कैंप में भेजा, अस्पताल से लौटे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Doctor sent to camp, patients returned from hospital
संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन। मौसम में आया बदलाव सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। लोग गंभीर बीमारियों और संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं। इनमें गले का संक्रमण आम है। लोगों को खराश और टॉन्सिल की समस्या हो रही है। सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे मरीजों को डॉक्टर के न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वायरल इंफेक्शन से खांसी, नाक-कान में खुजली, टॉन्सिल के साथ खराश की समस्या से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। मंगलवार को वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में गले में संक्रमण की समस्या के कई मरीज पहुंचे। यहां मौजूद नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर सचिन गुप्ता की डयूटी मांट में लगाए गए कैंप में लगा दी गई। वह सुबह कुछ मरीजों को देखने के बाद कैंप में चले गए। इससे अस्पताल आए मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ा। जनपद में एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर होने के कारण दूर दूराज से आए मरीज परेशान हुए। पहले तो मरीजों का पर्चा बना दिया और वह डाक्टर का इंतजार करते रहे, जब उन्हें बताया गया कि डाक्टर नहीं आएंगे तो वह मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


-कई दिन से गले में पानी पीने में दिक्कत हो रही है। आज यहां डाक्टर को दिखाने के लिए आए थे, पता चला कि उन्हें मांट में लगे कैंप में भेज दिया गया है।
रूप सिंह, निवासी मनोहरपुरा।

-बेटी अनन्या कई दिन से सही प्रकार से खा नहीं रही। बार बार कान में खुजा रही है। डाक्टर ने बताया कि टॉन्सिल की समस्या है। उसी को दिखाने आए हैं।
मालती, निवासी मथुरा।

-गले में गांठ की समस्या लग रही है। भोजन करने और पानी पीने में समस्या हो रही है। यह समस्या बदले मौसम के कारण हुई है। डॉक्टर को दिखाने आए हैं।
शांति, निवासी मथुरा।
बदलते मौसम में लोगों को गले में खराश और टॉन्सिल की शिकायत होने लगती है। कई बार यह गंभीर समस्या के लक्षण हो सकते हैं। टॉन्सिल में सूजन भी आ जाती है। अगर समय रहते लक्षणों की पहचान कर इलाज न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो जाती है, जिससे व्यक्ति को खाना खाने में कठिनाई हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र कुमार, सीएमएस, संयुक्त जिला अस्पताल।


2 गिलास पानी में 2 चम्मच अजवायन डालकर 10 मिनट तक उबालें। गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर सुबह और रात को सोते समय गरारे करें। फिटकरी को तवे पर गर्म करके पीस लें। आधा चम्मच फिटकरी 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर गरारे करें। दिन में 3-4 बार गरारा करने से सूजन व दर्द ठीक हो जाएगा।
डॉ. धीरज चतुर्वेद, आयुर्वेदाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed