फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctor Accused of Negligence in Surir

Mathura News: सुरीर में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, शिकायत की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor Accused of Negligence in Surir
सुरीर। थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट होने के बाद भी महिला मरीज का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस मामले में पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील और सुरीर थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से कहा गया है कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। नौ माह पूरे होने पर प्रसव के लिए एक मई को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टर के कहने पर पीड़ित ने पत्नी का अल्ट्रासाउंड और खून की जांच कराईं। आरोप है कि डॉक्टर ने हेपेटाइटिस सी होने का हवाला देते हुए ऑपरेशन की बात कही। मामले को अत्यंत गंभीर बताया। इसके बाद पीड़ित ने 60 हजार रुपये खर्च कर पत्नी की ऑपरेशन से डिलीवरी कराई।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट सामान्य (नेगेटिव) थी। डॉक्टर ने मरीज की जान से खिलवाड़ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमराज सिंह ने भी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सुरीर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed