फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do the officers not come out of their offices?

Railway News: मथुरा जंक्शन अचानक पहुंचे एडीआरए, पूछा ऐसा सवाल...अधिकारी भी रह गए चुप, देखें वीडियो

Thu, 21 Nov 2024 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 02:57 PM IST
सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां अव्यवस्थाएं देख वे अधिकारियों पर खूब भड़के। उन्होंने अधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेतावनी दी है। 


 

विज्ञापन
Do the officers not come out of their offices?
जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान एडीआरएम सफाई को लेकर कर्मचारी से नाराजगी जताते हुए।

विस्तार

मथुरा में अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) प्रनव कुमार ने बुधवार दोपहर को जंक्शन निरीक्षण किया। गंदगी व अव्यवस्था देख वह नाराज हो उठे। कहा- क्या अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर नहीं निकलते। इस स्थिति में उन्होंने सुधार लाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन






एडीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफार्म-आठ के सफाई स्टोर कक्ष में पहुंचे, यहां पर सफाई के लिए प्रयोग किया जाने वाला क्लीनिंग शैंपू को लेकर कर्मचारी से पूछताछ की। रैपर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी दिखाई। प्लेटफार्म पर कई महीनों से खराब पड़ी क्लीनिंग मशीन परिसर से नहीं हटाई गई थी। इसका कारण पूछा तो कर्मचारी कुछ बोल नहीं सका।
विज्ञापन


एडीआरएम बोले कि स्टेशन के अधिकारी जब दफ्तर से बाहर निकलें तभी व्यवस्था में सुधार दिखे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन कागजों में न चले। परिसर में सफाई नजर आनी चाहिए। अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाने के पास ई-रिक्शा देखकर कारण पूछा। एडीआरएम ने कहा कि मथुरा जंक्शन की स्थिति हर जगह से खराब है, इसको लेकर महाप्रबंधक भी कई बार नाराज हो चुके हैं। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम अमित आनंद, सीनियर डीईएन प्रथम नितिन गर्ग, सीनियर डीएमईसी राजकुमार वर्मा जी, स्टेशन निदेशक एनपी सिंह सहित आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed