फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Do not panic, water will be less from today: DM

घबराएं नहीं, आज से कम होंगे लगेगा पानी : डीएम

Mon, 17 Jul 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Do not panic, water will be less from today: DM
मथुरा/ वृंदावन। जिलाधिकारी पुलकित खरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने यमुना के जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत लक्ष्मी नगर पुल, बेगमपुर तथा जहांगीरपुर में गांव से लगे यमुना जल का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने, भोजन, पेयजल, शौचालय, विद्युत, सूखा राशन आदि का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। राहत कैंप में मौजूद ग्राम वासियों से समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें आश्वासन दिया है घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन यमुना जल स्तर बढ़ने पर पूरी निगरानी बनाए हुए है। अब पानी कम होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर निगम बालिका इंटर कालेज वृंदावन तथा हजारी मल सोमानी नगर निगम इंटर कालेज वृंदावन में बने राहत कैंप का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दूबे, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन व अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह को निर्देश दिए कि वृंदावन में जहां जहां यमुना जी का पानी आ गया हो, वहा से लोगों को सुरक्षित राहत कैंप में लाया जाए। इसके बाद उन्होंने केशी घाट का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व पर्यटकों को सचेत करते रहे कि घाटों के पास ना जाए।


घरों में बाढ़ से नुकसान को लेकर लोग चिंतित
मथुरा। बिरला मंदिर पर बने बाढ़ राहत शिविर का रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। यहां पर बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर व्यवस्था के बारे में पूछा। लोग बाढ़ में हुए नुकसान को लेकर भी चिंतित दिखा। महापौर ने आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी से निकलने के बाद भी हर संभव मदद की जाएगी। करीब आधे घंटे तक रहे महापौर ने राहत शिविर में जुटे नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिए कि कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।


पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, किसी को कोई परेशानी नहीं हो। महापौर के संग भाजपा महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, पार्षद और कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, पार्षद अंकुर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा, मुनेश दीक्षित, चंद्रभान शर्मा, नंदकिशोर सैनी, पुष्पेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार, सुधांशु खंडेलवाल रहे। इससे पूर्व नगर आयुक्त अनुनय झा ने राहत शिविर की व्यवस्थाएं देखीं। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि गणेश टीले के पास रूहानी सत्संग आश्रम में भी बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed