{"_id":"6893ad57038e578b3e09ca0d","slug":"dm-inspected-the-villages-on-the-banks-of-yamuna-mathura-news-c-29-1-mtr1013-436858-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डीएम ने किया यमुना के तटीय गांवों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डीएम ने किया यमुना के तटीय गांवों का निरीक्षण
विज्ञापन
जिलाधिकारी यमुना तटीय गांवों का निरीक्षण करते हुए।
नौहझील। जिलाधिकारी ने बुधवार को यमुना के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया। बाढ़ एवं राहत चौकियों का जायजा लिया।
गांव अड्डा मीणा, दौलतपुर, मांगलखोर, फिरोजपुर, छिनपारई, मरहला मुक्खा, अड्डा मल्हान, अड्डा पिथौरा, रायपुर, इनायतगढ़, मुखदुमपुर, बरौठ, मंडारी, भैरई, मुसमुना आदि के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ चुका है। बुधवार दोपहर जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसडीएम रितु सिरोही ने गांव अड्डा फिरोजपुर व छिनपारई का निरीक्षण किया। यहां सड़क तक बाढ़ का पानी आ चुका है।
अधिकारियों ने बाढ़-राहत चौकियों की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों को सतर्क रहने और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने को कहा। बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली गई। डीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों एवं जलभराव वाले खेतों का सर्वे समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर में मत्था टेका। महंत रामरतन दास महाराज ने प्रसादी भेंट की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश कुमार उपाध्याय, कानूनगो हरीशंकर, लेखपाल चरन सिंह, शिवकुमार गौतम, हरवीर सिंह, नीरज, उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौजूद रहे। संवाद