फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DM and SSP Hear Grievances; Five Resolved on the Spot

Mathura News: डीएम-एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM and SSP Hear Grievances; Five Resolved on the Spot
मांट। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को तहसील मांट परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील मांट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 100 शिकायतें सुनीं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सभी अधिकारियों को जनता से संवाद बनाए रखते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम ऋतु सिरोही, सीओ संदीप सिंह, तहसीलदार ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed