फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   divine wedding of Giridhar Lal Ju will take place on the sacred land of Barsana

Mathura News: बरसाना की पावन धरा पर उतरेगा गिरधरलाल जू का दिव्य ब्याहुला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
divine wedding of Giridhar Lal Ju will take place on the sacred land of Barsana
बरसाना। श्रीधाम बरसाना एक बार फिर भक्ति, परंपरा और दिव्य विवाह लीलाओं का केंद्र बनने जा रहा है। वृंदावन के प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता इंद्रेश महाराज के आराध्य और सेव्य गिरधरलाल जू का पंचदिवसीय ब्याहुला उत्सव माताजी गौशाला के प्रांगण में आज यानी रविवार से शुरू होगा। 65 हजार गोवंश की पावन उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन बरसाना की धार्मिक परंपरा में एक विशेष अध्याय जोड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रख्यात श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता कृष्णचंद्र ठाकुरजी ने उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह आयोजन संस्कृत, संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से श्रीराधारानी की नगरी बरसाना में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरधरलाल जू का प्राकट्योत्सव प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार इसे श्रीराधा गिरधरलाल जू के ब्याहुला उत्सव के रूप में पंच दिवसीय महोत्सव का स्वरूप दिया गया है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत के माध्यम से हरिचर्चा होगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्याहुला उत्सव के सभी पांचों दिनों में ब्रज के विभिन्न संत महात्मा अपनी उपस्थिति देकर भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। संत श्री रमेश बाबा महाराज, विनोद बाबा महाराज, मलूक पीठाधीश राजेंद्र दास महाराज, गुरु शरणानंद महाराज सहित ब्रज के अन्य संत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed