{"_id":"69a1e85e95fd3a47930f2ed5","slug":"diversion-caused-vehicles-to-crawl-at-chhatikara-intersection-mathura-news-c-412-1-mt21004-5674-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डाइवर्जन से छटीकरा चौराहे पर रेंगते नजर आए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डाइवर्जन से छटीकरा चौराहे पर रेंगते नजर आए वाहन
विज्ञापन
चौमुहां। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन के कारण शुक्रवार को छटीकरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एकादशी के चलते पुलिस प्रशासन ने बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे से वृंदावन की ओर जाने वाले वाहनों को छटीकरा पर ही रोका गया, जिसके कारण चौराहे पर वाहनों की कतारें लग गईं। ई-रिक्शा, निजी कारों और श्रद्धालुओं की बसों के बीच फंसी एंबुलेंस को निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम की सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक मनोज यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्होंने खुद मोर्चा संभाला। एसपी ट्रैफिक ने चौराहे पर खड़े होकर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक ने बताया भीड़ के कारण डायवर्जन लागू किया गया था। कुछ स्थानों पर वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति बनी। संवाद