फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Disturbance of para medical staff will not be tolerated

Mathura News: पैरा मेडिकल स्टाफ की गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Disturbance of para medical staff will not be tolerated
मथुरा। पैरा मेडिकल स्वास्थ्य विभाग की निदेशिका ने दूसरे दिन भी जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। शुक्रवार को निदेशिका डॉ. निरूपमा दीक्षित जिला अस्पताल और जिला महिला का निरीक्षण करने पहुंचीं।
विज्ञापन

निदेशिका ने पहले महिला और उसके बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाओं को देखा। उन्होंने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और विभिन्न वार्डों में तैनात स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमएस कार्यालय के टायलेट कक्ष में गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जनपद के सरकारी अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ की जानकारी तत्काल व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल में एक्सरे कराने पहुंचे सतेंद्र सिंह सहित तीन लोगों ने एक्सरे विभाग में पैसे मांगे जाने की शिकायत की। शिकायत सुनकर निदेशिका ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल से एक्सरे स्टाफ को बुलवाया, जहां कर्मचारियों ने अपनी सफाई दी। इन शिकायतों पर निदेशिका ने लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ की कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है, जिसके कारण रोगियों में असंतोष है और शिकायतें मिल रही हैं, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed