फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District Receives 247 Constables

Mathura News: जिले को मिले 247 आरक्षी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
District Receives 247 Constables
डीआईजी शैलेश पांडे को स्मृति चिन्ह भेंट करते एसएसपी श्लोक कुमार। 
मथुरा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित पासिंग आउट परेड में डीआईजी शैलेष पांडेय ने आरक्षियों की परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस सेवा में आए 247 आरक्षियों को वर्दी के मान का पाठ पढ़ाया। इस दौरान आरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई आरक्षी अपने परिवारीजनों के साथ परेड में हिस्सा लेने आए थे। एसएसपी ने बताया कि इन आरक्षियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा, इमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा में लग जाएं। पुलिस सेवा महज एक नौकरी नहीं बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा का अभूतपूर्व मौका है। परेड के बाद डीआईजी ने नए आरक्षियों को शपथ ग्रहण करवाई। परेड के बाद आरक्षियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। कोई अपनों के गले लगकर रोया तो किसी ने अपनी टोपी मां को पहनाकर सलामी दी। कई आरक्षियों ने अपनी बंदूक पिता को थमा कर सेल्फी ली। आरक्षियों के परिजन भी इस दौरान खासे भावुक नजर आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed