{"_id":"66ce5217878c551511089a94","slug":"district-president-of-hindu-mahasabha-caught-while-going-to-celebrate-shri-krishnas-birthday-at-shahi-idgah-mathura-news-c-369-1-mt11005-117621-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शाही ईदगाह में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शाही ईदगाह में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष पकड़ीं
विज्ञापन
फरह में मौजूद मीरा राठौर
मथुरा। सावन मास के सोमवार को ताजमहल में जलाभिषेक की कोशिश करने वालीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को सोमवार देर रात फरह थाना पुलिस ने महुअन टोल प्लाजा पर हिरासत में लिया। वह मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही थीं। देर रात उन्हें पुलिस ने महिला थाने भेजा। टोल प्लाजा चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने फरह थाने में मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें नोटिस तामील कराते हुए रिहा किया।
एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि मीरा राठौर निवासी ताजगंज, आगरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शाही ईदगाह मस्जिद में भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने आ रही हैं। टोल प्लाजा पर फरह पुलिस को तैनात किया गया। एसआई अशोक कुमार व उनकी टीम ने मीरा राठौर को वहां पकड़ लिया। मीरा से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि ईदगाह में भगवान का असली गर्भगृह है।
उसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनानी है। उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने भेजा गया। साथ ही उनके खिलाफ फरह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हें नोटिस तामील कराते हुए सख्त हिदायत दी गई है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करेंगी। जब भी पुलिस द्वारा बयान, पूछताछ आदि के लिए बुलाया जाएगा तो तत्काल हाजिर होंगी वरना, गिरफ्तार कर लिया जाएगा।