{"_id":"605a28328ebc3ec4be1be0f6","slug":"district-panchayat-election-rajiv-bhavan-arrives-in-the-form-of-head-panchayat-members-mathura-news-agr485904387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत चुनाव: प्रधान,पंचायत सदस्यों के प्रपत्र पहुंचे राजीव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत चुनाव: प्रधान,पंचायत सदस्यों के प्रपत्र पहुंचे राजीव भवन
विज्ञापन
मथुरा। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अब परवान चढ़ने लगी हैं। एक ओर आरक्षण को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है तो दूसरी और चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव से संबंधित प्रपत्र भेज दिए गए हैं। सोमवार रात को आए प्रपत्रों की मंगलवार को गिनती की गई। अधिकारी पंचायत चुनाव के लिए आए कागजातों की जांच में जुटे रहे।
जिला पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। सोमवार रात जिला पंचायत के प्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रयोग होने वाली चुनाव सामग्री आ गई। चुनाव सामग्री में चुनावी प्रपत्रों के अलावा अन्य प्रकार के फॉर्म आदि शामिल हैं।
बोरियां लदी चुनाव सामग्री सोमवार रात को राजीव भवन में उतार ली गई। मंगलवार सुबह पंचायत चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रपत्रों की गिनती शुरू की, जो देरशाम तक चलती रही। कर्मचारियों द्वारा चुनाव सामग्री को गिनकर राजीव भवन के सेंटल हॉल में रख दिया गया है। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री आ गई है। हमने गिनकर रखवा लिया है। समय आने पर उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
आने लगीं आरक्षण पर आपत्तियां
आरक्षण सूची पर आपत्तियां आना शुरू हो गई हैं। कई ग्राम प्रधान पदों के लिए ग्रामीणों ने आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय भेजी हैं। मंगलवार तक 10 आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में आईं। डीपीआरओ ने बताया कि मंगलवार को आपत्तियां के आने के बाद निस्तारण किया जाएगा।