{"_id":"6ac69e890b650951e50ae0a2","slug":"district-level-selection-trials-for-wrestling-and-handball-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-153852-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कुश्ती और हैंडबॉल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कुश्ती और हैंडबॉल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज
विज्ञापन
मथुरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें आगरा मंडल की टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आज स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक मिर्जापुर में होगी। इसमें फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में मुकाबले होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल आठ अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडलीय ट्रायल नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मंडलीय चयनित टीम को प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चित्रकूट भेजे जाने की जानकारी दी गई है और समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
वहीं प्रदेशीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक चित्रकूट में आयोजित होगी। आगरा मंडल की टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आठ अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से जिला खेल कार्यालय मथुरा में होगा। इसके बाद मंडलीय चयन ट्रायल नौ अक्तूबर को अपराह्न दो बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में होगा। जिला खेल कार्यालय ने मथुरा के इच्छुक सीनियर पुरुष पहलवानों और हैंडबॉल खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर आवश्यक खेल सामग्री और प्रमाणपत्र के साथ पहुंचने को कहा है।