फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District-level competitions to be held on National Sports Day

Mathura News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगी जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
District-level competitions to be held on National Sports Day
मथुरा। गणेशरा स्थित स्व.मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 और 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की भावना के साथ ट्रिब्यूट, प्ले व मूव के संदेश पर आधारित होगा। इसमें जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग की एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। बालिका वर्ग में 28 से 44 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में जूडो प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं बालक वर्ग में 30 से 48 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती और बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 7:30 बजे खेलो इंडिया-फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली जाएगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2026 को 14 वर्ष होनी अनिवार्य है। जिले के इच्छुक विद्यालय और खेल क्लब अपनी टीम के खिलाड़ियों के नाम, पिता का नाम, पता और जन्मतिथि प्रमाणपत्र विद्यालय के लेटरहेड पर तैयार कर जिला खेल कार्यालय में 27 अगस्त से पहले जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed