{"_id":"7e7d075d167e250f5ba54633bd244704","slug":"district-administration-have-completed-its-report-on-municiple-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की अधिसूचना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की अधिसूचना तैयार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार मथुरा-वृंदावन नगर निगम के गठन की अधिसूचना तैयार हो गई है। इस पर प्रभारी डीएम के रूप में एडीएम प्रशासन ने भी अपनी मुहर लगा दी।
नगर निगम के गठन की मांग को लेकर दो दशक से चल रही प्रक्रिया में शुक्रवार को एक और अहम कड़ी पूरी हो गई। एक माह की मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने मथुरा और वृंदावन नगर पालिका क्षेत्र के साथ 51 ग्राम पंचायतों को जोड़कर नगर निगम की अधिसूचना तैयार कर ली है।
गौरतलब रहे शासन ने मंडलायुक्त आगरा के माध्यम से डीएम मथुरा से नगर निगम की अधिसूचना मांगी थी। अधिसूचना का प्रारूप हाल ही में बनाए गए फिरोजाबाद नगर निगम से लाया गया। संभावना है कि शनिवार या फिर सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अधिसूचना को शासन के लिए भेज दिया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री के स्तर से की जानी है।