फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Distressed by undeclared power cuts in Vrindavan traders demonstrated at power house

Mathura: बिजलीघर पर व्यापारियों ने काटा हंगामा, जेई से हुई नोकझोंक; एसडीओ कार्यालय में जड़ दिया ताला

Sat, 12 Aug 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में बिजलीघर पर व्यापारियों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी जेई से नोकझोंक भी हुई। लेकिन उन्होंने एसडीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया। व्यापारियों ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Distressed by undeclared power cuts in Vrindavan traders demonstrated at power house
Mathura: बिजलीघर पर व्यापारियों ने काटा हंगामा, जेई से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने शनिवार को रंगजी बगीचा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। कार्यालय से एसडीओ के नदारद होने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा और एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलवाया गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


पिछले 7 दिनों से अधिक समय से वृंदावन की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा हुई है। शाहजी मंदिर क्षेत्र, लोई बाजार, गोविंद बाग, प्रताप बाजार, अनाज मंडी, राधानिवास, अठखंभा समेत अधिकतर क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इससे उमसभरी गर्मी में लोग जहां परेशान हो रहे हैं। वहीं व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। किस्तों में मिल रही बिजली से परेशान व्यापारियों ने रंगजी बगीचा बिजली घर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP News: सुहेलदेव एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर यात्रियों का हंगामा, टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में किया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसडीओ संदीप वार्ष्णेय के न मिलने पर व्यापारी नेताओं ने उनके कायार्लय पर ताला लगा दिया और वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच जेई और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हो गई। यह देख विद्युत निगम के अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। हंगामा होने पर पहुंचे एसडीओ के समक्ष नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन धनेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष आलोक बंसल, शाहजी मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि नगर में 6 से 8 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे आमजन, श्रद्धालु और व्यापारी परेशानी हैं। 

कहा कि यह समस्या पिछले 10 दिनों से आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं इस हंगामे के बाद से एसडीओ संजीव वार्ष्णेय ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीनारायण दीक्षित, सोनू अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गोपाल शर्मा, गौरव गोस्वामी, राम शर्मा, नीरज, पप्पू अग्रवाल, कुलदीप सिंह, कृष्णा, महेश शर्मा, शुभम शर्मा, हिमांशु, विकास ठाकुर, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-  होटल में गंदा काम: पहुंच गई पुलिस, कमरों में इस हाल में मिले युवक-युवतियां; देखकर शर्म से हो गए पानी-पानी
 

गौतमपाड़ा में धूं-धूंकर जला ट्रांसफार्मर

वृंदावन के गौतमपाड़ा में शुक्रवार रात विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे 16 घंटे बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल रहने से बांकेबिहारी मंदिर के पास गौतमपाड़ा क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब 11 बजे अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज आवाज के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। 

लपटें देख आसपास निवास कर रहे लोगों में हलचल मच गई। वहीं बिजली गुल होने पर अंधकार छा गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद से क्षेत्र में अंधकार छा गया। लोग उमसभरी गर्मी में रातभर परेशान रहे। 

यह भी पढ़ेंः-  Etah: 'झोलाछाप के इलाज से किशोर हो गया दिव्यांग, पैर ने काम करना किया बंद' मां की शिकायत पर टीम ने की जांच
 

शनिवार शाम पांच बजे तक क्षेत्र में बिजली नहीं आई। दुकानदार दीपू पंडित ने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। ट्रांसफार्मर में आग लग जाने के 16 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई न ही किसी अधिकारी ने सुध ली है। राधावल्लभ ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के आदेश दिए है, लेकिन अधिकारी आदशों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed