फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Distance made from interest waiver scheme, now recovery will be done

Mathura News: ब्याज माफी योजना से बनाई दूरी, अब होगी वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Distance made from interest waiver scheme, now recovery will be done
मथुरा। परिवहन विभाग द्वारा छह नवंबर से शुरू की गई ब्याज माफी योजना का 14195 बकाएदारों में से 4 फरवरी तक मात्र 700 ने लाभ लिया। इन लोगों ने 2 करोड़ जमा भी कराए। हालांकि 13,494 लोग इससे दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

योजना के माध्यम से 14195 बकाएदारों से 36.91 करोड़ रुपये वसूलने थे, पर बेहतर प्रचार-प्रसार के चलते योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
नतीजतन लक्ष्य के पास भी विभाग नहीं पहुंच सका। अब विभाग 13,494 लोगों से मय ब्याज वसूली करेगा। जिले में परिवहन विभाग का प्राइवेट वाहनों पर टैक्स का 36.91 करोड़ रुपये बकाया वसूली के लिए शासन ने 6 नवंबर 2024 से 5 फरवरी 2024 तक ब्याज माफी के लिए योजना शुरू की।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का प्रचार-प्रसार करें। जिससे वाहन स्वामी टैक्स का बकाया जमा करें, लेकिन विभाग ने इसका प्रचार प्रसार करना तो दूर कार्यालय में कोई बैनर भी नहीं लगाया। जिससे कि बकाएदारों को योजना के बारे में जानकारी हो सके। नतीजतन तीन माह में 14195 बकाएदारों में से मात्र 700 बकाएदारों से 2 करोड़ की धनराशि वसूल हो सकी है। जबकि विभाग को 36.91 करोड़ रुपये की धनराशि वसूल करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed