फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dispute in Radha Valley Colony over bringing dogs in flats

Mathura News: फ्लैट में कुत्ते लाए जाने पर राधा वैली कॉलोनी में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Radha Valley Colony over bringing dogs in flats
राधा वैली कॉलोनी में विवाद के बाद जमा लोग।
मथुरा। हाईवे स्थित राधा वैली कॉलोनी में सोमवार की शाम एक फ्लैट में कुत्ते लाए जाने पर विवाद हुआ। कॉलोनी के लोग कुत्तों को बाहर ले जाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। कॉलोनी के निवासियों ने थाना हाईवे में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले राधा वैली कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में एक नया किरायेदार रहने आया था। वह अपने साथ सात कुत्ते भी लेकर आया था। दिन में कुत्तों को लेकर घुमाने और लिफ्ट से आने-जाने पर कॉलोनी के लोगों ने आपत्ति जताई। 21 जुलाई की शाम उन्होंने किरायेदार को बुलाकर कुत्तों को शिफ्ट कराने की मांग रखी, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। कॉलोनी निवासी संजीव अग्रवाल, दिनेश वर्मा, कृष्णमुरारी अग्रवाल, रचित अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, अजय शुक्ला, विनय भरतिया आदि ने विरोध करते हुए थाना हाईवे में किरायेदार के खिलाफ तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed