फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussion on social media

राजनीतिक मंच पर लड़ने वाले सोशल मीडिया पर हुए एक

Sun, 22 Mar 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion on social media
मथुरा। महामारी का रूप ले रहे कोरोना वायरस के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों में एकजुटता नजर आई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। महामारी का रूप ले रहे कोरोना वायरस के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों में एकजुटता नजर आ रही है। विभिन्न दलों के नेता भी इस महामारी से लड़ने के लिए एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस का प्रभाव छाया हुआ है। इसमें खासकर फेसबुक पर सबसे अधिक प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

आलोचनात्मक टिप्पणी के लिए चर्चित रहने वाले उद्योगपति पवन चतुर्वेदी ने इस संकट की घड़ी में जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि वह भी घर में रहकर इस महामारी से लड़ने के लिए संकल्पित हैं। कामरेड मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक उपाय, सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

मथुरा के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने देश के अन्य राज्यों में भी राजस्थान की भांति लॉकडाउन करने का सुझाव दिया है। प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने कहा है देश के व्यक्ति जहां हैं वहीं रुक जाएं। घर आने की आपाधापी न करें। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा है किसी देश में खाद्यान्न की कमी नहीं है लोग घबराए नहीं। भाजपा नेता मोहम्मद अब्बास ने कहा है यह मुश्किल का दौर है लेकिन जल्द बीत जाएगा। भाजपा नेता तपेश भारद्वाज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा है देशों की सीमाएं टूट गई हैं। युद्ध के नगाड़े थम गए हैं। आतंकियों की बंदूकें खामोश हैं। गरीब और अमीर की खाई भी इस महामारी ने मिटा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed