{"_id":"688baa8187bda85daf0d1e7e","slug":"discussion-on-no-entry-routes-in-barsana-mathura-news-c-29-1-mtr1013-434051-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना में नो एंट्री वाले मार्गों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना में नो एंट्री वाले मार्गों पर की चर्चा
विज्ञापन
बरसाना। राधाष्टमी मेले की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को कस्बे के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने मेले के संबंध में सुझाव मांगे और कस्बे में नो एंट्री वाले मार्गों पर चर्चा की गई।
एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह, नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई ने सभासद और मीडियाकर्मियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं व समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने सुझाव रखा कि मेले के दौरान ऐसी व्यवस्था हो की स्थानीय दुकानदार परेशान न हों। सखी स्वरूप में घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए। राणा की प्याऊ से बस स्टैंड तक जाम की समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ईओ ने बताया कि लाडो गेट से कटारा पार्क तक ई रिक्शा और बाइक प्रतिबंधित रहेंगी।
शनिवार व रविवार को जयपुर मंदिर पर वाहनों का जाना बंद रहेगा। जल्द ही कस्बे में नो एंट्री जोन बनाए जाएंगे जिससे जाम की स्थिति न बने। मंदिर की सीढ़ियों में जर्जर मकान मालिकों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। बैठक में एसडीओ विद्युत राहुल चौरसिया, सभासद चंद्रशेखर, कमल ठाकुर, भोला पहलवान, कन्हैया ठाकुर, राकेश, विश्वेंद्र, राधाचरण, चतुरलाल, पूर्व सभासद माधो ठाकुर, गौरव शर्मा, अमित बाबू आदि मौजूद रहे।