फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Direct water of STP is falling in Yamuna, it seems to explode

एसटीपी का सीधा पानी गिर रहा यमुना में, लग रहा पलीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Direct water of STP is falling in Yamuna, it seems to explode
मथुरा। एक ओर यमुना की सफाई के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते यमुना को और अधिक प्रदूषित किया जा रहा है। मंगलवार को तिवारीपुरम इलाके का पानी निकालने के लिए जेसीबी से नाली बनाकर सीधे यमुना में पहुंचा दिया गया। इससे यमुना शुद्धीकरण के लिए प्रयासरत लोगों की सोच पर एक अघात लगा है।
विज्ञापन

नगर निगम का लक्ष्मीनगर में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) है। इसकी क्षमता ३० एमएलडी की है, पर क्षमता से अधिक पानी न ले पाने के लिए कारण सड़कों पर गंदा पानी पिछले एक माह से तिवारीपुरम में बग रहा है। यहां के लोगों ने शिकायत की तो आखिरकार मंगलवार को कंपनी की टीम यहां पहुंची। जेसीबी के माध्यम से यमुना तक एक नाली बनाई। फिर इस पानी का रुख यमुना की तरफ कर दिया। दोपहर से गंदा पानी यमुना में गिर रहा है, पर इसकी सुध लेने के लिए कोई भी नगर निगम का अफसर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दावा कर रहे थे कि यमुना में गंदा पानी किसी भी कीमत पर नहीं जाने दिया जाएगा। पर यहां पर नाली बनाकर सीधे गंदे पानी को यमुना में गिराया जा रहा है। उधर यमुनापार तिवारीपुरम में सीवर ओवरफ्लो समस्या का निस्तारण न कराए जाने पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने त्रिवेणी संस्था के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समाजसेवी कल देंगे एक दिवसीय धरना
मथुरा। यमुना में गिर रहे नाले और तिवारीपुरम के वाशिदें को परेशानी से निजात दिलाने के लिए समाजसेवी प्रकाश चंद अग्रवाल १८ नवंबर को तिवारीपुरम में पीपल के पेड़ के पास एक दिवसीय धरना देंगे।

--
सीवर लाइन चोक से सड़कों पर आया गंदा पानी
३० एमएलडी की लक्ष्मीनगर एसीटीपी की क्षमता है। सीवर लाइन चोक होने के कारण तिवारीपुरम में ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। यमुना में यह गंदा पानी नहीं जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
-विजय कुमार मौर्या, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed