फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Direct bus service from Mathura to Saharanpur launched

Mathura News: मथुरा से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Mathura to Saharanpur launched
मथुरा। सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे मथुरा और सहारनपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


देवबंद के श्रीहित हरिवंश सेवा ट्रस्ट ने मथुरा-सहारनपुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा था। पत्र में बताया गया कि मथुरा और देवबंद, सहारनपुर क्षेत्र का धार्मिक महत्व है। सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को समय और अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ता था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रस्ट का पत्र प्राप्त होने के बाद मार्ग की व्यवहारिकता, यात्री संख्या और संचालन की संभावनाओं को देखते हुए सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा मथुरा से दोपहर तीन बजे रवाना होगी, जबकि सहारनपुर से सुबह सात बजे मथुरा के लिए बस चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed