फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dinesh's location was traced to Prayagraj.

Mathura News: प्रयागराज में मिली दिनेश की लोकेशन, रवाना हुई पुलिस टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dinesh's location was traced to Prayagraj.
मथुरा। करीब एक दर्जन व्यापारियों से 650 किलो चांदी लेकर भागे दिनेश अग्रवाल की तलाश शुरू हो गई। पुलिस को उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली है। माना जा रहा कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लेने और माघ मेला में स्नान करने के लिए प्रयागराज गया होगा। उसकी तलाश के लिए गोविंद नगर थाने की एक टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बीते एक माह से दिनेश अग्रवाल व एक अन्य व्यापारी शहर के दो दर्जन चांदी कारोबारियों की 2300 किलो चांदी लेकर एक माह से गायब है। व्यापारी उनकी तलाश के लिए उसके रिश्तेदारों से लेकर परिजन तक संपर्क कर रहे हैं लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान होकर गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी फेस-1 के निवासी वेदांश अग्रवाल ने मंगलवार को गोविंदनगर थाने में दिनेश अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि दिनेश के बेटे मुकुंद ने अपने पिता की उदयपुर के सूरज पोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दिनेश की तलाश में जुट गई है। बुधवार को गोविंदनगर थाने की एक टीम प्रयागराज के लिए उसकी तलाश में रवाना हुई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज के लिए टीम रवाना हो गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

--
चांदी के दामों में उछाल के साथ बढ़ी ब्याज की रकम
इधर, गायब दूसरे व्यापारी के खिलाफ कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। व्यापारियों का कहना कि वह सज्जन इंसान हैं लेकिन चांदी की कीमतों में उछाल आने से वह दिवालिया हो गया है। एक साल पहले आठ व्यापारियों से उसने 400 किलो चांदी ब्याज पर ली थी, जैसे-जैसे चांदी के दामों में उछाल आता गया, वैसे-वैसे ब्याज बढ़ती गई। इससे वह दिवालिया हो गया। हालांकि करीब 350 किलो चांदी उसके पास बताई जा रहा है। भागने से एक दिन पहले उसने तीन व्यापारियों को ब्याज की रकम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed