फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dinesh sharma announced to give ten acres land and one crore to Idgah Committee for settlement outside court

कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष बोले: अदालत के बाहर समझौता करे ईदगाह कमेटी, देंगे 10 एकड़ जमीन व एक करोड़

Sat, 16 Dec 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
dinesh sharma announced to give ten acres land and one crore to Idgah Committee for settlement outside court
संतों के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और पक्षकार दिनेश शर्मा ने संतों के सानिध्य में एक एलान किया। कहा कि यदि ईदगाह कमेटी न्यायालय के बाहर समझौता करना चाहती है तो वह उसे 10 एकड़ जमीन और एक करोड रुपए देने को तैयार हैं। यह जमीन उन्हें मेवात में दी जाएगी। 

विज्ञापन


यह ऐलान उन्होंने रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में संत महंतों से मिलने कि बाद किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज कथित ईदगाह से दावा छोड़ें मुस्लिम समाज भाईचारा निभाना चाहता है तो वह भी भाईचारे के नाते उनको 10 एकड़ जमीन और एक करोड़ रुपया देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि में कोई भी नई मस्जिद नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह को हटाने के केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम आबादी मेवात में ज्यादा है। इसलिए उन्हें मेवात में मस्जिद बनाने को जमीन देंगे। उन्होंने दावा कि मुस्लिम समाज के पास कोई भी साक्ष्य मौजूद नहीं है। जिससे वह यह साबित कर सके कि ईदगाह मस्जिद पहले बनी और मंदिर बाद में बना हो। न ही उनके पास इस बात के साक्ष्य है कि मस्जिद की जमीन उनकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पावन भूमि पर उनके द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। यह पूर्व में हुई गलती को सुधारने का मुस्लिम पक्ष के पास मौका है। उन्हें न्यायालय के बाहर समझौता के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत सुरेशानंद एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed