फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dilapidated Water Tank Demolished with Explosion: Nearby Rooms Damaged in Tehsil Complex

Mathura: छाता तहसील में वर्षों पुरानी पानी की टंकी एक झटके में मिट्टी में मिली, सामने आया खतरनाक वीडियो

Mon, 06 Apr 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 10:20 AM IST
सार

छाता तहसील में जर्जर पानी की टंकी को गिराया गया, जिससे परिसर के कुछ कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के बीच कार्रवाई हुई, पहले ही क्षेत्र को खाली करा लिया गया था।
 

विज्ञापन
Dilapidated Water Tank Demolished with Explosion: Nearby Rooms Damaged in Tehsil Complex
टंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता तहसील परिसर में वर्षों से खतरे का सबब बनी पानी की जर्जर टंकी को रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर विस्फोट के जरिए ध्वस्त किया गया। सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार सुबह से ही मौके पर पहुंचकर इस कार्य को अंजाम दिया। हालांकि टंकी ध्वस्तीकरण के दौरान परिसर में बने दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए और एक बरामदे की छत गिर गई।
विज्ञापन


 

सिंचाई विभाग के एसडीओ अमर सिंह कस्तवार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई। टंकी का रुख जेएम कोर्ट की ओर रखा गया था, जिसके चलते कोर्ट परिसर को पहले ही खाली करा लिया गया था। धमाके के बाद टंकी निर्धारित दिशा में गिरी। इस प्रक्रिया में जेएम कोर्ट के दो कमरे क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक बरामदे की छत भी गिरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके से पूर्व सिंचाई विभाग ने बेस तैयार करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। इस दौरान नायब तहसीलदार शिव शंकर पटेल, सिंचाई विभाग के जेई हेमंत सोलंकी, कृष्ण शर्मा, बार अध्यक्ष राजेश पालीवाल एडवोकेट, सचिव सुनील पांडे, ओमप्रकाश ठाकुर, नितिन, घनश्याम शर्मा, कैलाश सारस्वत, नंदकिशोर पांडे और हिरेंद्र सारस्वत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed