Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Digitally arrested for 22 hours

Mathura News: 22 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Digitally arrested for 22 hours
वृंदावन। नगर के श्यामा शाम धाम निवासी एक भक्त को देशद्रोह को केस चलाने की धमकी देकर 22 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। घंटों तक मानसिक उत्पीड़न कर उससे 4.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्यामा श्याम धाम, जद्गगुरु कृपाल परिषद निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने वृंदावन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार उनके पास 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने अपने आप को ईडी का अधिकारी बताया। सख्त आवाज में बताया कि उनके नाम से एचडीएफसी बैंक अकाउंट खोला गया है, जिसमें 55 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। इसमें बैंक का मैनेजर भी शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर लिया है। खाता आपके नाम से हैं, अब आपकी गिरफ्तारी होगी। कई अधिकारी आपसे सवाल करेंगे, उनके जवाब देते रहना, फोन काटा तो फंस जाओगे। इस मामले में देशद्रोह का केस दर्ज किया जा रहा है। बड़े पैमाने में विदेशों से रुपया आ रहा है। उनकी समझ ही नहीं आया कि वह अब क्या करें। 22 घंटे तक ठगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया और इस बीच फोन पर कई लोगों ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन

डरते ही शुरू हुआ ठगी का खेल
जब वह बुरी तरह से डर गए तो शुरू हुआ ठगों का खेल। ठग ने मामले को दबाने का झांसा दिया और कहा कि बेवजह के मामले में फंस जाओगे और जीवन बर्बाद हो जाएगा। उसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की, लेकिन पीड़ित के पास 488205 रुपये ही थे तो उसने रकम को आरटीजीएस करने को कहा। डरे सहमे अरविंद ने ठग द्वारा व्हाटसएप पर भेजे आजमगढ़ स्थित इंडस बैंक शाखा के खाते में मांगी गई रकम जमा कर दी। उन्होंने परिजन को पूरे मामले से अवगत कराया तो परिजन ने कहा कि वह ठगों को शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं अरविंद, रहस्य गहराया
प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी का कहना है कि अरविंद कुमार त्रिपाठी नाम का कोई व्यक्ति श्यामा श्याम धाम में नहीं है। न ही इस नाम के व्यक्ति को वह जानते हैं। उन्होंने ऐसा क्यों लिखवाया है कि उसकी जानकारी नहीं है, वह भी अपने स्तर से इस व्यक्ति के बारे में जानकारी कर रहे हैं।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। निरीक्षक रैंक के अधिकारी को यह जांच दी गई है। लोगों को खुद भी सावधान रहने की आवश्यकता है। साइबर ठग इन दिनों तरह तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं। फोन पर किसी की भी बातों में नहीं आना चाहिए। आवश्यकता होने पर तुरंत ही पुलिस से संपंर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed